दलालों से सावधान रहें प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी : A D M

जौनपुर । अपर जिला मजिस्ट्रेट राम प्रकाश ने शुक्रवार को परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा के साथ नगर पालिका परिषद जौनपुर के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों से जल्द से जल्द आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराने की गुजारिश की। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि हम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पूरी तरह निःशुल्क है, इसमें किसी प्रकार की धनराशि देय नहीं है। लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंचने की जानकारी होते ही नगर निकायों के दलाल बिचौलिये पूरी तरह सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील किया है कि प्रधानमंत्री आवास हेतु वह किसी भी दलालए बिचौलिए एवं आवास के जेई को आवास के नाम पर एक पैसा न दें, क्योंकि यह योजना सरकार द्वारा शहरी गरीबों के लिए संचालित है और यह पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने लाभार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि आवास के नाम पर किसी भी नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद के दलालए बिचौलिए अथवा प्रधानमंत्री आवास का कार्य देख रहे हैं हमारे जेई व सर्वेयर के द्वारा आवास के नाम पर धनराशि की मांग की जा रही हो तो उसकी सूचना तुरंत परियोजना अधिकारी डूडा के मोबाइल नंबर 8573002285 दें।
                                                     

Related

news 7351883018346643059

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item