23 विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभाग, चार चयनित

जौनपुर। इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस का मुख्य विषय ’स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार’ था। मुख्य विषय से सम्बन्धित स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था की स्थानीय समस्याओं पर आधारित बच्चें अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करके विभिन्न स्तरीय आयोजनों में प्रस्तुत किये। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस  की  जिला समन्वयक श्रीमती चन्द्रकला सिंह.ने दी। जिला समन्वयक ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा बच्चों में क्रियेटिव सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देष्य से पिछले 26 साल से लगातर  बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सम्बन्धित राज्यों में विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं के माध्यम से षिक्षा विभाग के समन्वयन में सतत् किया जा रहा है जिसमें कई लाख बच्चे अपने -अपने क्षेत्र की समस्याओं का अध्ययन विज्ञान विधि से करके उसे समाधान करने का प्रयास करते है, और उसके सतत् दस्तावेजीकरण को विभिन्न स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत करते है, जिन्हे ’बाल वैज्ञानिक’ के रूप में सम्मानित किया जाता है। बताया कि बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट्स तैयार करने में सुविधा की दृष्टि से मुख्य विषय को 05 सब थीमों में भी विभक्त कर दिया गया था, जिसमें से   पारितंत्र एवं पारितंत्र सेवायें , स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था , कचरे से समृद्धि , समाज, संस्कृति एवं आजीविका तथा. पारंपरिक ज्ञान प्रणाली   के ऊपर बच्चों ने प्रोजेक्ट तैयार किये।  इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न 23 विद्यालयों की 80 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें से ज्योति यादव, इण्टर कालेज समोधपुर, यषी सिंह, नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, जयन्ती श्रीवास्तव, नेहरू बालोद्यान जौनपुर, आदर्ष सिंह होली चाइल्ड, जौनपुर चयनित हुए। प्रोजेक्ट का मूल्यांकन तिलकधारी महाविद्यालय के डा0 टी0 एन0 सिंह, डा0 सुदेष कुमार सिंह  डा0 सुधांषु सिन्हा , डा0 एस0 के0 वर्मा , डा0 नरेन्द्र पाल सिंह   ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चों के अतिरिक्त बाल विज्ञान कांग्रेस के सह राज्य समन्वयक डाॅ0 सी0 डी0 सिंह उपस्थित थे।

Related

news 4498083186675460635

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item