सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_516.html
जौनपुर । सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताते है कि आजमगढ़ जनपद स्थित कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मइया गांव निवासी विकल प्रताप सिंह पुत्र राजेश सिंह अपने किसी मित्र के साथ पल्सर से कहीं बारात गये थे। बारात से रात में हीं घर वापस लौट रहे थे कि एक बजे लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर स्थित उक्त गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक लेकर सड़क के किनारे गिर गये,स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी,सूचना मिलते हीं प्रभारी निरीक्षक सरपतहां विजय कुमार चैरसिया तत्काल मौके पर पहुंच गये और दोनों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गये जहां डाक्टरों ने सिर में गम्भीर चोट लगने से घायल विकल प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया और गम्भीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत युवक के परिजनों को सूचना देने के साथ हीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।परिजनों के आने पर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत पुलिस ने शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

