चोरो ने आभूषण की दूकान से पार किया 31 लाख रूपये का जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर
https://www.shirazehind.com/2019/11/31.html
जौनपुर। एक के बाद एक लंबे हाथ मारकर चोर भी पुलिस की पेशानी पर बल
बढ़ाते जा रहे हैं। नेवढि़या थाना क्षेत्र के इटाएं बाजार में सराफा की
प्रतिष्ठित दुकान से चोर करीब 31 लाख के जेवर व नकदी समेत लाइसेंसी
रिवाल्वर समेट ले गए। बरसठी के वारी गांव से भी दो दुकानों से तीन लाख
रुपये मूल्य के सामान पार कर दिए। सराफा व्यवसायी के यहां छानबीन में मदद
को बुलाया गया खोजी कुत्ता चोरों का कोई सुराग नहीं दे सका।
नेवढि़या थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी पुरुषोत्तम सेठ की इटाएं बाजार में सराफा की दुकान 'प्रधान आभूषण भंडार' है। बुधवार की रात पुरुषोत्तम सेठ दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार की सुबह दुकान खोले तो अंदर का ²श्य देख सन्न रह गए। दुकान में रखी तिजोरी टूटी और खाली पड़ी थी। दुकान में अन्य सामान अस्त-व्यस्त थे। पुरुषोत्तम सेठ के अनुसार चोर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, करीब 16 लाख रुपये मूल्य के 400 ग्राम सोना व 12 लाख रुपये मूल्य के 25 किलोग्राम चांदी के आभूषण व तीन लाख रुपये नदारद थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में किसी समय छत पर चढ़कर दुकान में घुसे चोर अपना काम कर चलते बने। पुरुषोत्तम सेठ ने घटना की सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष राम नारायण चौरसिया सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। इलाके की चोरी की सबसे बड़ी वारदात होने के कारण सीओ मड़ियाहूं अवधेश शुक्ला डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता भी चोरों का कोई सुराग नहीं दे सका।