सदस्यता अभियान से कोई भी शिक्षक वंचित ना होने पाए : अरविंद शुक्ला
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_832.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी मंडल की
बैठक डिप्लोमा इंजीनियर के सभागार में मांडलिक मंत्री अरविंद शुक्ला की
अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन हेतु
सघन सदस्यता अभियान चलाए जाने के बारे में जनपद चंदौली एवं जनपद वाराणसी
की ब्लॉक कार्य समिति एवं जनपदीय कार्यसमिति को निर्देशित किया गया। 10
दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाकर कोटा मनी एवं सदस्यों की सूची प्रस्तुत
करें ।मांडलिक मंत्री अरविंद शुक्ला ने कहा कि सदस्यता अभियान से कोई भी
शिक्षक वंचित ना होने पाए अगर किसी शिक्षक को सदस्य नहीं बनाया जाता है तो
वह शिक्षक जिला कार्यसमिति एवं मंडलीय कार्यसमिति को प्रत्यावेदन दे ऐसे
शिक्षकों को जनपदीय अथवा मंडलीय कार्यसमिति द्वारा सदस्य बनाया जाएगा।
निर्वाचन हेतु सभी शिक्षकों से अपील की गई है कि वे संगठन को मजबूत बनाने
के लिए लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित हो। बैठक
में शिक्षकों के अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि
सरकार द्वारा शिक्षक महासंघ के शीर्ष नेतृत्व से जो वार्ता हुई है उसका
शासनादेश अविलंब जारी किया जाए अन्यथा की स्थिति में 21 जनवरी 2020 से
शिक्षक तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में जौनपुर के जिला
कोषाध्यक्ष राम दुलार यादव संगठन मंत्री कमलेश सिंह जिला अध्यक्ष संतोष
सिंह वाराणसी सुनील सिंह चंदौली सनत कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाराणसी
राकेश पाठक कैलाश नाथ यादव देवेंद्र यादव प्रदेशीय मंत्री उपेंद्र सिंह
संजय सिंह पिंडरा उमाकांत शर्मा सहित दोनों जनपदों के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष
एवं मंत्री उपस्थित रहे संचालन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

