दीक्षान्त समारोह में दिये जायेगें 65 स्वर्ण पदक: कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुरसिंह पूर्वांचल विवविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव ने इन्जीनियरिंगसंस्थान के विष्वेष्वरैया सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 3 दिसम्बर को विष्वविद्यालय का 23 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इस्कॉन मंदिर, श्रील प्रभुपाद आश्रम जम्मू-कश्मीर  के परम पूज्य श्रीनव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज होंगे। विष्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल स्वर्ण पदक धारकों को मेडल देंगी। उन्होंने कहा कि इस बार 65 स्वर्ण पदक दिये जा रहे है स्नातक के 16 मेंधावियों को स्वर्ण पदक मिलेगा इसमें10 छात्राएं व 06 छात्र हैं। परास्नातक विषयों मंे 49 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिलेगा जिसमें 31 छात्राएं व 18 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में 150507 परीक्षार्थी शामिलहुए थे, जिसमें से 142235 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परास्नातक में 28303 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 27348 उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में121 शोधार्थियों की पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। कलासंकाय में 83 विज्ञान संकाय में 16 शिक्षा में 10 वाणिज्य म ें01 कृषिमें06 एव ंविधि संकाय में 05 शोधार्थियों को पीएच.डी. उपाधि मिलेगी। उन्होंने कहा कि विष्वविद्यालय नें शिक्षा शोध, खेलकूद, कौशल विकास, एवं सामाजिक गतिविधियों में अपना विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि विष्वविद्यालय ने आजमगढ,़ मऊ, जौनपुर, गाजीपुर जनपद के 50 गांवो को गोद लिया है। इन गॉवांेको टी.बी, कुपोषण, एवं पालीथीन मुक्तगांव के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया हैं। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स के कैडटों की विष्वविद्यालय टीम इस बार स्टेट चैंपियन बनी है। पूर्वांचलविष्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। प्रो. राजेंद्रसिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञानअध्ययन एवं शोध संस्थान में 16 नवम्बर से 18 नवम्बर तक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें 300 से अधिकशिक्षक, वैज्ञानिक एवं शोधार्थियों ने गंभीरमंथनकिया। सम्मेलन से वापसलौटने के बाद जार्जिया इन्टीट्यूटफ्रान्स के प्रोनिको एफ. डिक्लिरिक ने प्रेषित अपने संदेश में विष् वविद्यालय की एवं संस्थान की  प्रशंसा की है। विष्वविद्यालय में गुणवत्ता युक्तशिक्षाप्रदान की जाय इसकेलिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।  विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान को भारत सरकार टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंटप्रोग्राम (टेकिप- 3) तृतीय चरण से प्राप्त अनुदानराशि के सदुपयोग मेंविष्वविद्यालय का देश म पहला स्थान है। भारत सरकार के खेल एवं युवामंत्रालय ने उत्तरप्रदेश के समस्त एनएसएस  के कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु विष्वविद्यालय को प्रशिक्षण केंद्र बनाया है। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्तअधिकारी एमके सिंह, डॉ0 मनोजमिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनीलकुमार सिंह, डॉ के एस तोमर, डॉ0 अवध बिहारी सिंह, डॉ0 चन्दन सिंह, डॉ0 संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related

featured 2001958047413720443

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item