सरकार के अत्याचार को नहीं सहेगी कांग्रेस

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सिहौली  इस्थित पशचिमी चौराहा मण्डल कांग्रेस कार्यालय में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनियाँ गाँधी जिन्दाबाद, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद,के नारों के साथ 14 दिसम्बर को भारत बचाओ आन्दोलन को सफल बनाने के लिए नई दिल्ली के रामलीला मैदान से सोनिया गांधी   के नेतृत्व में एक विशाल सम्बिधान बचाओ का आयोजन किया गया है।जिसमे अधिक से अधिक कांग्रेसी जन को अपनें अपनें विधान सभा से पहुचनें का निर्देश दिया गया है। केराकत के   राजेश गौतम नें उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश और प्रदेश की भ्रष्ट तानाशाह भाजपा सरकार के द्वारा होरहे अत्याचार को हम कांग्रेसी लोग बरदाश्त नहीं करेंगे।किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष भैयालाल यादव नें कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानों किसानों और मजदूरों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को कांग्रेसी जन आंदोलन के माध्यम से जब तक न्याय नहीं दिला लेते तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे ।   सभी लोगों को एकजुट होकर के अधिक से अधिक संख्या में 14 दिसंबर को   सोनिया गांधी जी के हाथों को मजबूत करते हुए नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुँचना होगा। उपस्थित लोगों में।किसान मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लालता चैधरी, धर्मराज चक्रवर्ती, राजेंद्र प्रसाद यादव प्रधान, पारसनाथ, शोभनाथ यादव, मुन्ना अंसारी, हलचल नाविक, नरेंद्र प्रसाद, मुकीम हाश्मी, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष केराकत मकसूद अहमद खाँ तथा संचालन भैया लाल यादव ने किया।

Related

featured 1230256802543821497

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item