राष्ट्रीय प्रवक्ता के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_809.html
जौनपुर। जनपद के लाइन बाजार में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 आर एस पटेल के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर पूर्व मंत्री राकेश मौर्य को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । इस दौरान श्री पटेल ने कहा कि सरदार सेना का जनाधार समाज में निरन्तर बढ़ता जा रहा है और लगातार संगठन से जुड़ते जा रहे है। सदस्यता अभियान के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर आयेदिन कार्यक्रम हो रहे है और लोगों का जुड़ाव सरदार से बढ़ रहा है। नये लोग नये जोष के साथ समाज के कार्यो में भागीदारी कर रहे है। इस दौरान राजकुमार पटेल, मोनू पटेल,मुकेश गौतम ,अभिनंदन सिंह चैहान, अमर बहादुर चैहान, बबलू गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, राजेश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

