पशु चिकित्सा केंद्र का हैंडपंप तीन साल से खराब
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_384.html
जौनपुर। जलालपुर विकासखंड के बगल में करीब 50 फीट की दूरी पर पशु चिकित्सा केंद्र के प्रांगण में लगा सरकारी हैंडपंप करीब 3 सालों से खराब है। शिकायत के बाद भी हैंड हैंडपंप का कोई सुध नहीं लिया जा रहा है।ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा तरह-तरह की योजनाएं चलाकर आमजन जीवन को सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है परन्तु क्षेत्र में विकास का आलम यह है कि विकास खण्ड से चलने वाला विकास रथ 3 सालों में 50 फीट की दूरी भी नहीं तय कर पाया ग्रामीण क्षेत्र में विकास की जिम्मेदारी सरकार ने जिन अधिकारियों के ऊपर सौंपी है उनका भी आलम यह है कि आमजन को तो छोड़िए अधिकारियों द्वारा किए गए शिकायतो को भी नजरअंदाज कर दिया जा रहा है। पशु चिकित्सक केंद्र के कैंपस में लगा हैंडपंप पिछले करीब 3 सालों से खराब होने के कारण पशु स्वामी इलाज के लिए अपना पशु केन्द्र पर ले जाते हैं तो पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। पशु केंद्र पर कार्यरत रमाशंकर सिंह ने बताया कि पशुओं के इलाज के लिए इलाज में लगने वाला पानी मजबूर हमें कुछ दूर से लाना पड़ता है। पशु चिकित्सक केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजय पांडे द्वारा इसकी लिखित शिकायत कई बार ब्लॉक पर किया गया परंतु अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतो को नजरअंदाज कर दिया जाता है।इस सम्बंध मे खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं था अब संज्ञान में आया है उसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा।

