अटेवा जौनपुर 7 दिसम्बर को करेगा रक्तदान

 जौनपुर। अटेवा जौनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा शहीद डा० राम आशीष सिंह की तृतीय पुण्यतिथि 07 दिसंबर को जनपद में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा , जो की देश की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर अर्द्धसैनिक बल के जवनों को समर्पित होगा।
         नवदुर्गा मंदिर पर आयोजित एक बैठक मे आये अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि अटेवा सभी से आह्वान करता है कि- "खून देंगे ! पेंशन लेंगे !!" की विचारधारा के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का कष्ट करें। 
        जिला प्रवक्ता विनय कुमार वर्मा ने बताया कि हम सभी रक्तदान करके तीन तीन जिंदगी बचा सकते हैं। अटेवा जिला रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी टी एन यादव ने सेना को रक्तदान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से बताया व सभी से रक्तदान करने की अपील की। बरसठी से रत्तीलाल निषाद ने बताया कि रक्तदान करने पर हमारा शरीर भी  स्वस्थ रहता है शरीर के अन्य अंग भी ठीक तरह से काम करने लगते है। जिला उपाध्यक्ष लालचंद चौरसिया ने सभी से रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। जिला संयोजक चंदन सिंह ने सभी पेंशन विहीन साथियों को इस मौके पर उपस्थित होकर रक्तदान करने वाले का हौसला बढाने की अपील की जो कि शहीद डा राम आशीष सिंह को सही मायने में श्रद्धांजलि होगी। 
              इस मौके पर प्रेमचंद यादव, डा हरे कृष्ण सिंह, रोहित सिंह, आर के गौतम, आनंद निषाद, डा संतोष कुमार सिंह, राजपति पाल, नंदलाल यादव, लक्षमण पाठक, शान्त सिंह, मिथिलेश सिंह, अजय मिश्र, बी एल यादव, अखिलेश यादव, संदीप कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने दी।

Related

news 6450910250938907509

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item