काली पट्टी बांधकर पुर्वांचल कुलपति का जताया विरोध
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_190.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पीएचडी परीक्षा परिणाम
में हुई घोर अनियमितता को लेकर कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन थमने का नाम नही
ले रहा है आज इसी क्रम में शहर मध्य सद्भावना पूल के समीप नवदुर्गा मन्दिर
परिसर में पीएचडी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रतिनिध्वकर्ता दिव्यप्रकाश
सिंह के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया तथा विश्विद्यालय
प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गौरतलब हो विगत महीनों से पीएचडी
संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने कुलपति के खिलाफ नायाब तरीको से लगातार विरोध
प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जता रही है।
युवा सपा
नेता अतुल सिंह व अधिवक्ता विकास तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि
पूर्वांचल विश्विद्यालय के कुलपति पूरी तरह से छात्र विरोधी है जहां
छात्रों को शिक्षा के मन्दिर में होना चाहिए आज वही छात्र तरह तरह के विरोध
प्रदर्शन करने को विवस है। विश्विद्यालय विकास के लिए पूर्व में इकट्ठा की
गई अरबो की सावधि जमा राशि को निकालकर बेहिसाब खर्च किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विश्विद्यालय में फर्जी नियुक्तियों का लम्बा खेल
किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक हम लोगो
ने सूचित किया पर कोई न्यायोचित्त कार्यवाही नही की गई।
इस मौके पर शशांक मिश्र,चंद्रपाल,अमित श्रीवास्तव,कौशल,संदीप
कुमार, अभय,विजय प्रताप,अमन,सोनू यादव,अरुण,सुशीम मिश्रा समेत तमाम लोग
उपस्थित रहे।

