ग्राम प्रधान सुजीत जायसवाल ने बच्चों को दिया स्वेटर
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_128.html
जौनपुर। जनपद के
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्रामसभा बंजारेपुर में स्थित उर्दू मीडियम
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बुधवार को स्वेटर वितरित किया गया। इस मौके
पर ग्राम प्रधान सुजीत जायसवाल ने 159 बच्चों को स्वेटर देते हुये कहा कि
विद्यालय के विकास एवं बच्चों को शिक्षित बनाने के लिये वह सदैव खड़े हैं।
वहीं स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अश्वनी राय, रेखा
मौर्या, सुनीता मौर्या, राजमणि मौर्या, रेनू मौर्या, तस्नीम फातमा, विनोद
कुमार, वीरेन्द्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

