जौनपुर का शुभम यादव इण्टरनेशनल चैलेंज 2019 में चयनित
https://www.shirazehind.com/2019/11/2019.html
जौनपुर। केराकत
क्षेत्र के बैडमिण्टन खिलाड़ी शुभम यादव का चयनित इण्डिया इण्टरनेशनल चैलेंज
2019 में हो गया। यह आयोजन 20 से 24 नवम्बर तक मुम्बई में आयोजित है जहां
हिन्दुस्तान के अलावा थाइलैण्ड, मलेशिया, रसिया, यूएसए जैसे देश के दिग्गज
खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इधर शुभम के चयन पर पूरे उत्तर प्रदेश के
खिलाड़ियों, प्रेमियों, शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि
शुभम इस समय बाबू बनारसी दास बैडमिण्टन एकेडमी लखनऊ में अभ्यास हैं जहां के
प्रशिक्षक प्रेम ठाकुर व मुकुल हैं। दोनों प्रशिक्षकों का का कहना है कि
शुभम के निरंतर कड़ी मेहनत का फल है जो आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आगे भी
ऐसे खेलते हुये कामनवेल्थ, एशियन गेम, ओलम्पिक में अपने देश का परचम पूरी
दुनिया में लहरायेंगे। इस बाबत पूछे जाने पर शुभम ने बताया कि इण्डियन आयल
कार्पोरेशन लिमिटेड ने भी उन्हें आगे खेलने के लिये उपरोक्त प्रशिक्षकों का
बड़ा सहयोग रहता है। वहीं जौनपुर बैडमिण्टन एसोसिएशन के पीयूष कुशवाहा ने
शुभम सहित उनके पूरे परिवार को बधाई देते हुये कहा कि आगे भी ऐसे ही खेलते
रहो और भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करो।

