नुक्कड़ नाटक से लोगों को दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश

जौनपुर। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत बुधवार को नगरके रोडवेज तिराहा व टीडी कालेज के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह आयोजन यातायात उपनिरीक्षक विनोद सिंह की देख-रेख में सलमान शेख टीम के बच्चांे ने किया। इस मौके पर यातायात उपनिरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि दो पहिया वाहन में हेलमेट लगाकर चलायें, कार में सीट बेल्ट अवश्य लगायें, शराब का सेवन गाड़ी चलाते समय एकदम न करें, बच्चों को गाड़ी चलाने कत्तई न दें, डीएल अवश्य अपने पास रखें। इसी क्रम में समाजसेवी एएम डेजी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने से दुर्घटना में व्यक्ति की जान ही नहीं जाती, बल्कि उसका पूरा परिवार भी प्रवाहित होता है। तत्पश्चात् यातायात उपनिरीक्षक श्री सिंह एवं शेख नुरूल हसन मेमोरियल सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवबदन यादव, विपिन सिंह, हरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, नाटक टीम के चांद, सत्यम, अभिषेक, सारिक, कन्हैया, हस्सू, शादाब सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सलमान शेख ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4330463616608236945

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item