समाजवादी छात्र सभा की जीत पर जताया खुशी
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_173.html
जौनपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा का कब्जा हो गया है। काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार यादव जीते , काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्र सभा का कब्जा होने पर सपा नेता रजनीश मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ भुवालापटटी जगदीशपुर में बैठक कर खुशी व्यक्त किए और कहा कि जिस तरीके से काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्र सभा ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया है । इस ऐतिहासिक जीत से पूरे प्रदेश में जहां जहां छात्रसंघ चुनाव होंगे वहां वहां समाजवादी छात्र सभा की जीत होगी । काशी विद्यापीठ छात्रों के समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों के ऊपर भरोसा जताया है । सभी छात्रों के हित में पदाधिकारी काम करेंगे छात्र संघ चुनाव छात्र राजनीति के लिए पहली सीढ़ी है यहीं से छात्र राजनीति करके आगे बढ़ते हैं छात्रसंघ चुनाव कराना सभी विश्वविद्यालय महाविद्यालय में अनिवार्य है भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि छात्र संघ चुनाव हो वह छात्र विरोधी सरकार है अभी हाल ही में छात्रसंघ चुनाव न होने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में केंद्र सरकार के इशारे पर वहां के कुलपति ने छात्र परिषद का फरमान जारी किया आज बड़े बड़े विश्वविद्यालय जेएनयू , दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव हो रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं हो रहे हैं यह छात्रों के साथ धोखा है मौजूदा सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराना है तो सभी छात्रों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना होगा । खुशी व्यक्त करने में प्रवेश यादव धीरज यादव शैलेश यादव विपिन यादव अंकित यादव जय सिंह यादव रहे।

