अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई बस,तीन छात्राओं समेत पांच लोग घायल
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_512.html
जौनपुर। एक प्राइवेट बस गुरुवार की शाम क्षेत्र के पूरा गंभीर शाह नई
दिल्ली के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। हादसे में बस के परिचालक व
तीन छात्राओं समेत पांच लोग घायल हो गए। कुछ अन्य यात्रियों को
हल्की-फुल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने बस में फंसे
घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
शाहगंज से प्रयागराज जा रही बस बदलापुर में सवारियां बैठाने के बाद आगे बढ़ी तो पूरा गंभीर शाह नई दिल्ली में बेकाबू होकर सड़क किनारे छह फुट गहरे खड्ड में चली गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। दुर्घटना में बस परिचालक गौरी शंकर निवासी गांव पूरे रंभा जिला रायबरेली, सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरहीं गांव की एमएससी (द्वितीय वर्ष) की छात्राएं आस्था तिवारी, बर्जी निवासी स्वाति सिंह, महराजगंज थाना क्षेत्र के अमारी गांव की अलका सिंह व डेल्हूपुर निवासी छात्र शिवम मौर्या घायल हो गए। कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे एबीएस पुलिस चौकी प्रभारी सदानंद सिंह एवं ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला। पास के प्राइवेट चिकित्सालय में उनका इलाज कराया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्टेयरिग फेल होने से हादसा हुआ।