सभासदों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को क्रमिक अनशन में बदला
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_944.html
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में ईओ को कार्यमुक्त करने के लिए
सभासदों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को क्रमिक अनशन में बदल गया। इसमें पहले
दिन सतीश सिंह, दीपक जायसवाल, संजीव भारती, जगदीश मौर्या अनशन पर रहे। इनकी
लड़ाई में शाहगंज के सभासदों ने पहुंचकर समर्थन किया। इस दौरान सभासदों ने
अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
सभासदों ने अनशन प्रारंभ करने वाले साथी सभासदों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें सभी सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के तबादलें की अपनी मांग को लेकर आवाज उठाई। कार्यक्रम में शाहगंज के 12 सभासदों का एक दल यहां आया और भ्रष्टाचार के खिलाफ स्थानीय सभासदों का समर्थन किया। शाहगंज नगर पालिका परिषद से आने वाले सभासदों में राम प्रकाश मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, धर्मेंद्र कुमार यादव, गणेश चौहान, अखिलेश यादव, अर्पित जायसवाल, मो.फैजान, अनुराग मिश्र, विवेक अस्थाना, मो.हलीम शामिल थे। क्रमिक अनशन को सभासद नंदलाल यादव, साजिद अलीम, डा.रामसूरत मौर्या ने संबोधित किया। काली पट्टी