डीएम के निरीक्षण में चरितार्थ हुई चिराग तले अंधेरे वाले वाली कहावत
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_195.html
जौनपुर। चिराग तले अंधेरे वाले वाली कहावत आज डीएम के निरीक्षण में चरितार्थ होती दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने बीएसए कार्यालय और उसी परिसर में स्थित प्राईमरी पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान इस विद्यालय में पढ़ाई लिखाई की स्थिति चिंता जनक मिला और शौचालय नदारत मिला। डीएम ने स्कूल में पठन पाठन की गुणवक्ता को सुधारे और 15 दिन के भीतर शौचालय निर्माण कराने का आदेश दिया। बीएसए कार्यालय में सब कुछ ठीकठाक मिला लेकिन महिला टीचरो द्वारा चाईल्ड केयर लिव का आवेदन करने का कोई लेखा जोखा नही मिला नही जिस पर डीएम ने जल्द से जल्द ठीक करने का आदेश दिया। इस दरम्यान बीएसए कार्यालय में हड़कंप मचा रहा ।
जिलाधिकारी दिनेशकुमार सिंह ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दरम्यान डीएम को वहां पर साफ सफाई और कार्य संतोष जनक मिला लेकिन चाईल्ड केयर लिव (सीसीएल) लेने वाली अध्यापिकाओ का कोई लेखाजोखा नही मिला। उन्होने पटल के बाबू को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द ही रिकार्ड को दुरूस्त करने का आदेश दिया। उसके बाद परिसर में चल रहे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दरम्यान डीएम ने छात्र-छात्राओ से गिनती पहाड़ा समेत अन्य विषय पर सवाल किया। सही उत्तर न मिलने पर डीएम शिक्षको से शिक्षा की गुणवक्ता को सुधारने का आदेश दिया।