एमबीए की छात्रा शिवानी ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_214.html
जौनपुर। राजेश
स्नेह ट्रस्ट व एजुकेशन द्वारा स्थापित नया जीवन दिव्यांग बच्चों का स्कूल
एवं पुनर्वास केन्द्र में गुरूवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय की एमबीए
एचआरडी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी सक्सेना ने अपने सहपाठियों के साथ
जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. रशिकेश ने शिवानी को बधाई देते
हुये दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कहा कि दिव्यांग बच्चों
के साथ ऐसे कार्यक्रम करके इनको खुशी दी जा सकती है। इसी क्रम में श्रीमती
नाजिया ने कहा कि ऐसा करने से ऐसे बच्चे समाज में अपने को समाज से अलग एवं
समाज में घुटन महसूस नहीं करेंगे। इस दौरान शिवानी सक्सेना ने दिव्यांग
बच्चों को पाठ्यक्रम साम्रगी देते हुये कहा कि मैं बहुत भाग्यावान हूं कि
मुझे इन बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर
राजेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, भानू सिंह, राहुल अग्रहरी, सुमित, सोनी पाल,
नीलू विश्वकर्मा, शिवानी यादव, पूजा विश्वकर्मा, नीलम सोनकर, अनुराग शुक्ला
सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अवकाशप्राप्त सुबेदार मेजर जनरल
गिरीश श्रीवास्तव ने शिवानी सक्सेना सहित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित
किया।

