जौनपुर के शुभम पहुंचे प्री क्वार्टर में, अब चाइनीस ताइपे से भिड़ेंगे

जौनपुर। सैयद मोदी इण्टरनेशनल बैडमिण्टन चैम्पियनशिप 2019 में जौनपुर के शुभम यादव प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिये जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। 26 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में शुभम यादव व सिद्धार्थ का सामना अब चाइनीस ताइपे के खिलाड़ियों से होगा जिनकी वर्ल्ड रैंकिंग 15 है। इस बाबत पूछे जाने पर शुभम यादव का कहना है कि बहुत ही अच्छे मुकाबले खेलने को मिल रहे हैं। यहां और बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में रियो ओलम्पिक चैम्पियन कैरोलिना मरीन, चाइना, चाइनीस, ताइपे, मलेशिया, थाईलैण्ड, रसिया, इंग्लैण्ड, कनाडा सहित तमाम देशों खिलाड़ी आये हैं। शुभम ने कहा कि यहां पर अपना अच्छा प्रदर्शन करके वह उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत देश का नाम रोशन करना चाहता है।

Related

news 7971361563671236824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item