राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये जौनपुर के 4 खिलाड़ी चयनित
https://www.shirazehind.com/2019/11/4_28.html
जौनपुर। कानपुर में आयोजित चयन प्रतियोगिता में जौनपुर से गये 6 खिलाड़ियों
में 4 का चयन हो गया। ये खिलाड़ी आगामी 23 से 26 दिसम्बर को नई दिल्ली में
आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस आशय की जानकारी जिला
तलवारबाज संघ के सचिव/प्रशिक्षक लालजी निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम
से दी है। उन्होंने आगे बताया कि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चयन
प्रक्रिया हुई जहां जौनपुर से गये खिलाड़ियों में राहुल निषाद, राजकुमार
बिन्द, लोकेश निषाद एवं चन्द्रचूर्ण निषाद का चयन हो गया। ये खिलाड़ी नई
दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में
प्रतिभाग करेंगे। इसके पहले 10 दिसम्बर को आगरा में आयोजित शिविर में
हिस्सा लेंगे। श्री निषाद ने बताया कि चयन प्रक्रिया में जौनपुर के
जांबाजों ने सेना सहित अन्य क्षेत्रों के तमाम खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर
दिया। इधर जनपद आगमन पर संघ के अध्यक्ष रामजी जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों का
जोरदार स्वागत किया। साथ ही कहा कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में
परचम लहराते हुये जौनपुर का नाम रोशन करेंगे।
