सत्तन निषाद सादगी व मृदुलता की प्रतिमूर्ति थेः गिरीश चन्द्र यादव

जौनपुर। पूर्व सभासद सत्य नारायण निषाद ‘सत्तन’ सादगी, सरलता एवं मृदुलता की प्रतिमूर्ति थे। पहली ही बार मिलने पर किसी को भी अपना बना लेने की गजब की कला थी उनमें। उक्त बातें नगर पालिका परिषद जौनपुर के नखास वार्ड के पूर्व सभासद सत्तन निषाद के असामयिक निधन पर नखास स्थित उनके आवास पर शोक जताते हुये उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कही। श्री यादव ने मृतक के भाई गोपाल निषाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं उनके पुत्र मोण्टू निषाद को ढांढस बंधाया। साथ ही कहा कि इस परिवार के लिये वह सदैव खड़े रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा नगर अध्यक्षद्वय विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, डा. कमलेश निषाद, सूरज निषाद, अजय निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 844467586172202379

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item