भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित ब्रासीलिया डिक्लेरेशन के दृष्टिगत त्वरित 2020 तक सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, विशिष्ट अतिथि द्वय यू0बी0 सिंह, ए0आर0टी0ओ0 जौनपुर व वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी डाॅ0 कमर अब्बास रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस प्रतियोगिता में तकनीकि शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य शिक्षा के कुल 26 महाविद्यालयो से 31 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायक मण्डल एस0पी0 सिंह ए0आर0टी0ओ प्रशासन, डाॅ0 आर0के0 मिश्रा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज, जौनपुर, शत्रुघ्न मौर्य, अध्यक्ष लायन्स क्लब जौनपुर की भूमिका में रहे, इन्होने प्रतिभागियो का मूल्यांकन कर विजेता छात्रो के नाम की घोषण की। जिसमें प्रथम स्थान पर काजल मौर्य, राजकीय पालिटेक्निक कालेज, जोैनपुर, दूसरे स्थान पर राजीव शंकर, तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर व तृतीय स्थान पर नेहा राव, डाॅ0 राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज जौनपुर रही। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डाॅ0 मनोज वत्स, ने आभार ज्ञापित कया। किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय, डाॅ0 अवधेश द्विवेदी, डाॅ0 अखिलेश्वर शुक्ला, डाॅ0 विजय बहादुर यादव, डाॅ0 अभय प्रताप सिंह, डाॅ0 आशीष शुक्ला, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे, डाॅ0 अजय मिश्रा, सुधाकर मौर्य, संजय सिंह डाॅ0 सुधा सिंह, डाॅ0 अनािमका सिंह, डाॅ0 उर्मिला सिंह, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 नीता सिंह, डाॅ0 अनीता सिंह, गगनप्रीत कौर, सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

news 3714876610624966212

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item