डीजे पर डांस करने को लेकर भिड़े घराती -बाराती, जमकर हुआ बवाल

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के सहावैं बरबसपुर गांव में गुरुवार की रात आयी बारात में डांस करने और डीजे संचालक से फरमाइशी गाना बजाने को लेकर बारातियों व घरातियों के बीच मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चलने से दूल्हे के चाचा समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के चलते शादी अधर में पड़ गई। पुलिस के समझाने पर देररात शादी की रस्म पूरी हो सकी। 
उक्त गांव में लल्लू राजभर के यहां पड़ोसी जिले आजमगढ़ के कम्मरपुर गांव से बारात आयी थी। द्वारचार के लिए बाराती नाचते गाते कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंचे। इस दौरान लोग डीजे की धुन पर थिरकने लगे। मनपसंद गाना बजाने के लिए कहने पर बारातियों व घरातियों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में कन्या पक्ष से कन्हैया लाल व वर पक्ष से दूल्हे के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाराती उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। घटना से बारातियों में भगदड़ मच गई। इसके चलते शादी की रस्म रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रबुद्धजन के हस्तक्षेप करने पर देररात शादी की रस्म पूरी हुई। रात ही बाराती दुल्हन की विदाई कराकर चले गए।

Related

news 7575819527116538864

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item