जौनपुर में संविधान दिवस मनाकर लोगों ने ली शपथ

जौनपुर। जनपद के जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचलों में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जहां संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर सहित संविधान बनाने में सहयोग देने वालों को याद किया गया, वहीं लोगों ने संविधान का सम्मान करते हुये उसका पालन करने का शपथ भी लिया।
एआरटीओ विभाग में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया जहां उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान का सम्मान करते हुये अपने कर्तव्यों का पालन करने का शपथ लिया। इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह, एआरटीओ प्रशासन एसपी सिंह, कर्मचारी नेता/प्रधान सहायक राकेश श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया जाता रहा है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। उक्त बातें दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजन तिवारी ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर आयोजित संविधान दिवस पर कही। उन्होंने आगे कहा कि अब यह हमारा सर्वोच्च राष्ट्रीय दायित्व है कि हम अपने व्यक्तिगत और सामुदायिक जीवन में संविधान की भावना के प्रति ईमानदार रहे। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर हम हमारे संविधान सभा में सेवा देने वाले महान लोगों के शानदार योगदान को गर्व के साथ याद करते हैं। अन्त में उन्होंने अपील किया कि सप्ताह में एक दिन समय निकालकर अपने तहसील व ब्लाक में निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करनी चाहिये। इस अवसर पर अरूण पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, रमाशंकर पाठक, योगेन्द्र यादव, लालमणि यादव, ओम प्रकाश दुबे, मनोज मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, यादवेन्द्र मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष गीता जायसवाल ने संविधान दिवस पर उपस्थित सभी सभासदों, प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के सम्मान व कर्तव्यों के पालन करने के उद्देश्य से शपथ दिलाया। तत्पश्चात् कहा कि आप सभी संविधान का सम्मान करते हुये इसमें सम्मिलित मौलिक कर्तव्यों का पालन करें। साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने शपथ से होने वालों को इसके लाभ के बारे में बताया। वहीं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने मौलिक अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दिया। इस अवसर पर जेई दीपका रानी, बेचन सिंह, सभासद श्रेयांश गुप्ता, विवेक अस्थाना, मकसूद हसन, सन्दीप जायसवाल, अखिलेश यादव, चन्दन मोदनवाल, अनुराग मिश्रा, अर्पित जायसवाल, शीम प्रकाश अग्रहरी, उमेश चन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3999834484202629573

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item