दो घरों और गुमटी से लाखों का माल उड़ाया

जौनपुर। सर्दी के दस्तक के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। विभिन्न स्थानों पर दो घरों व गुमटियों से चोर आभूषणों समेत लाखों रुपये का माल समेट ले गए। संबंधित थानों की पुलिस छानबीन में जुटी है।नेवढिया थाना क्षेत्र के चकमहनी गांव निवासी शत्रुघ्न मिश्रा ताले के भरोसे घर छोड़कर सपरिवार वाराणसी रहते हैं। सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहे बच्चों में से एक की मकान के खुले दरवाजे पर पड़ी। पड़ोसियों ने शत्रुघ्न मिश्र को सूचना दी। मकान मालिक परिवार संग रात में आए तो देखा कि मकान के दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों में बाक्स में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक लाख कीमत के कपड़े, एलईडी टीवी व नकद 65 हजार रुपये गायब थे। गृह स्वामी की सूचना पर आए पुलिस कर्मी मौका मुआयना कर चलते बने। गृह स्वामी ने मंगलवार सुबह थाने में जाकर लिखित सूचना दी। थानाध्यक्ष राज नारायण चैरसिया ने बताया कि छानबीन की जा रही है। बरसठी थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव के पुरेंद्र तिवारी मुंबई रहते हैं। उनकी पत्नी गीता देवी घर पर अकेली रहती हैं। सोमवार की रात घर में घुसे चोर दो कमरों के ताले तोड़कर बाक्स व अन्य सामान उठा ले गए। मंगलवार की सुबह बाक्स घर से कुछ दूरी पर टूटा खाली मिला। गृह स्वामिनी के मुताबिक उसमें रखा सोने का हार, चेन, अंगूठी व कपड़े गायब थे। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई। उधर, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित भानु सिंह की गुमटी में संचालित चाय-पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चार हजार रुपये, गुटखा व बिस्किट समेत हजारों रुपये का माल समेट ले गए। सरसौड़ा गांव में दिनेश राम की चाय की गुमटी का ताला तोड़कर चोर पांच सौ रुपये, दो पंखे, एक बाक्स व अन्य सामान लेकर चलते बने।

Related

news 3721287687962113671

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item