विचाराधीन बंदी की मौत

जौनपुर। जिला जेल में चोरी के मामले में  पांच साल से निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की सोमवार की देर रात मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि बीमार चल रहे बंदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बरसठी थाना क्षेत्र के मलियान परियत गांव का मूल निवासी जीतू उर्फ नंदलाल मुसहर हाल पता ग्राम प्राणपुर थाना रामपुर 24 अगस्त 2014 से रामपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में कारागार में निरुद्ध था। उस पर तीन मुकदमे थे। जिनमें से दो का निस्तारण हो गया था। तीसरा नकबजनी का मामला अभी विचाराधीन था। सोमवार को जेल में तबीयत काफी खराब हो जाने पर उसे बंदी रक्षक की कस्टडी में जिला कारागार में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को सूचना भेज दी थी। इलाज के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे उसने दम तोड़ दिया। जीतू मुसहर को लेकर पांच महीने के अंदर जिला कारागार में निरुद्ध तीन विचाराधीन बंदियों की बीमारी से मौत हो चुकी है। मौत के बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गाया। इसके बाद पोस्टमार्टम  कराया गया। जेल अधीक्षक एके मिश्र का कहना है कि विचाराधीन बंदी जीतू उर्फ नंदलाल के शरीर में सूजन व भूख न लगने की समस्या थी। उसका जेल के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। सोमवार को हालत अचानक काफी बिगड़ जाने पर जिला अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान देररात उसकी सांसें थम गईं।

Related

news 2146924313490739071

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item