कुम्हार के चाक की मिट्टी की तरह होते हैं बच्चेः संजय यादव
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_230.html
जौनपुर।
प्राथमिक विद्यालय मुफ्तीगंज में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने 245
बच्चों को स्वेटर वितरित किया जहां उन्होंने कहा कि आज ये बच्चे जो पढ़ रहे
है, इनको जैसी शिक्षा दी जायेगी, वैसे ही ये ढलेंगे। बच्चे कुम्हार के चाक
की मिट्टी की तरह होते हैं। इनको शिक्षक जिस रूप में चाहे ढाल सकता है। इसी
क्रम में खण्ड विकास अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि हम प्रदेश सरकार की
मंशानुसार उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा दे रहे हैं। इस अवसर पर सतीश पाठक,
महेन्द्र गुप्त, रमेश तिवारी, गुड्डू पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक एवं
ग्रामीण उपस्थित थे।

