जौनपुर का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे यहां के स्वजातीय बंधुः डा. विनोद बिन्द

जौनपुर। बिन्द समाज विकास संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. विनोद बिन्द के जनपद आगमन पर नगर के विशेषरपुर चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान मीरपुर जयशंकर बिन्द के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल लोगों ने जहां डा. बिन्द को फूल-मालाओं से लाद दिया, पटाखा दगाते हुये बैण्ड-बाजे की धुन पर नृत्य भी किया। इस मौके पर स्वागत से अभिभूत डा. बिन्द ने कहा कि आज हमारा बिन्द समाज समाज के पढ़े-लिखे तबकों में जाना जाता है। हमारे समाज से लोग चिकित्सक, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस आदि बन रहे हैं। लोगों की जागरूकता ही समाज का विकास है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से जनपद में कलेन्दर बिन्द के नेतृत्व में बिन्द समाज उन्नति की राह पर है, उससे लगता है कि आने वाले समय में जौनपुर का बिन्द समाज पूरे देश में नाम रोशन करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कलेन्दर बिन्द ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता मोलेन्दर बिन्द, पुष्कर निषाद, अरूण बिन्द, राहुल बिन्द, रीतेश बिन्द, रवि प्रकाश बिन्द, सन्दीप बिन्द, राजू बिन्द, मुक्खू बिन्द, नाटे बिन्द, विक्रम बिन्द, बावली बिन्द, पवन बिन्द, गोपाल बिन्द, आर्यन बिन्द, अनिल बिन्द, अर्जुन, बांटी, गोलू, सद्दाम, रिंकू, समर, सागर, रोहित, सद्दाम सिंगर, विक्की, लड्डू, रंजीत, सोनू, मिन्टू, बच्चा, राहुल, राजकुमार, नितेश, गगन, पंकज, नरसिंह, तेजस्व, विराट, आनन्द, अनीश, राहुल, रजत, सुमित, मंशा राम, जलंधर, मगरू, सचिन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6507128933657218768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item