23 वां दीक्षांत समारोह 3 दिसम्बर को

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए बुधवार को कुलपति सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय का 23 वां दीक्षांत समारोह 3 दिसम्बर 2019 को आयोजित होगा। प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 23 वें दीक्षांत समारोह  हेतु अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। उन्ही के हाथों 67 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा।

दीक्षांत समारोह के सफलता के लिए कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव ने 48 समितियों का गठन किया है।बुधवार को हुई बैठक में समिति के समन्वयकों ने अपने कार्यों की प्रगति कुलसचिव को  बताई। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभाग द्वारा दीक्षांत समारोह में उपाधि दिए जाने वालों की सूची तैयार की गई है। दीक्षांत समारोह में स्नातक के 17  एवं परस्नातक के 50 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा  गोद  लिए गाँव के राजकीय  विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी
आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का संचालन कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने किया . इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके  सिंह, परीक्षा नियंता वीएन सिंह,प्रो अशोक श्रीवास्तव, प्रो  वंदना राय,  प्रो अविनाश पाथर्डीकर, डॉ मनोज मिश्र, प्रो अजय प्रताप सिंह, डॉ  राकेश यादव, डॉ नूपुर तिवारी,  डॉ सौरभ पाल , डॉ मनीष गुप्त,डॉ मुराद अली , डॉ आशुतोष सिंह , डॉ के एस  तोमर,डॉ संजय श्रीवास्तव,रहमतुल्ला ,विनोद तिवारी ,डॉ एमएम भट्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

news 6106144887739134984

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item