हजारों की संख्या में शिक्षक लखनऊ के लिए होंगे रवाना
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_578.html
जौनपुर। पुरानी पेंशन
बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में लखनऊ के ‘‘इको पार्क’’ मैदान
में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली सहित 12
सूत्रीय मांगों के समर्थन में ‘‘शिक्षक सम्मान बचाओं महारैली’’ में 21 नवम्बर को जनपद जौनपुर से 25 बसों में हजारों की संख्या में शिक्षक लखनऊ
के लिए रवाना होंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं वाराणसी मंडल के मांडलिक मंत्री अरविंद शुक्ला ने बताया कि जनपद जौनपुर सहित वाराणसी मंडल के प्रत्येक विकास खंड से बसों से शिक्षक लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं तथा शुल्क जी ने शिक्षकों से अपील किया है कि वह आकस्मिक अवकाश लेकर अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर महारैली को सफल बनाएं।