एसपी ने रामपुर व सुरेरी थाने का किया औचक निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_244.html
जौनपुर। आरक्षी
अधीक्षक रविशंकर छवि ने बुधवार को रामपुर व सुरेरी थाने का आकस्मिक
निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना का क्राइम रजिस्टर, हेल्प डेस्क
रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही थाना प्रांगण की साफ-सफाई का जायजा लेते
हुये मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
कानून-व्यवस्था को बनाये रखना हमारे साथ आप सबकी जिम्मेदारी है। लापरवाही
करने वालों को एकदम बख्शा नहीं जायेगा। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, कई
उपनिरीक्षक, आरक्षीगण उपस्थित रहे।

