स्कूल प्रबन्धन समिति को दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लाक संसाधन केन्द्र पर बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया जहां सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों सहित अध्यक्ष ने भाग लिया। इस मौके पर संदर्भदाता सतीश पाठक व शशि राय ने प्रथम बैच और कमलेश खटवानी व सुरेन्द्र सिंह ने द्वितीय बैच में प्रशिक्षण देते हुये शिक्षकों को उनके कर्तव्य एवं अधिकार के बारे में बताया। साथ ही कहा कि स्कूल संचालन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का सहयोग लेते हुये विद्यालय की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही सभी प्रतिभागियों को जन पहल माड्यूल के बारे में बताया। प्रशिक्षण में 116 स्कूलों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने सभी को आगाह करते हुये कहा कि शिक्षक स्कूल की गुणवत्ता के साथ ही सदस्यों से नवीन सुधार के विषय में आपसी संवाद प्रतिदिन बनायें। इस अवसर पर राम दुलार यादव, रामजीत यादव, उमाशंकर यादव, संजय यादव, रवि सिंह, अनिल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1874961850897568206

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item