पुलिस के सामने से सीज बाइक ले उड़ा युवक

जलालपुर(जौनपुर ) : थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास पुलिस के सामने से सीज बाइक एक ब्यक्ति  ले उड़ा।बाइक गायब देख पुलिस के हाथपांव पुल गये और  आनन-फानन में थाना क्षेत्र का  सीमा लांघ कर वाराणसी जिले से पुलिस ने बाइक को  बरामद कर राहत की सांस ली।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग के अभियान के तहत सोमवार के दिन लहंगपुर गांव के पास आशीर्वाद होटल के  एसआई लालता प्रसाद मैं फोर्स वाहनो चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका और उससे बाइक का कागजात मांगा तो उसके पास बाइक का कोई कागजात मौजूद नहीं था। कागजात न होने पर  पुलिस ने बाइक को किनारे लगाकर  बाइक को अपने कब्जे में  ले लिया।
 और पुनः वाहन चेकिंग में लग गए कुछ देर बाद इधर-उधर देखते हुए वह व्यक्ति बाइक में दूसरी चाबी लगाकर बाइक ले भागा मौके से बाइक गायब देख पुलिस के हाथपांव फूल गए और किसी के बताने पर वह आनन-फानन में थाना क्षेत्र की सीमा लांघते हुए वाराणसी जिले के पिंडरा बाजार के पास से बाइक को बरामद कर वापस लौट आये। बाइक पिंडरा निवासी एक व्यक्ति की बताया जा रहा है उसका छोटा भाई बाइक को लेकर आया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी केराकत  रामभूवन यादव से  बात किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नही है यदि ऐसा हे तो दोषियों के विरूद्ध कानूनी  कार्वाही की जाऐगी।

Related

featured 7159271053143413856

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item