ग्राम प्रधान अब नहीं कराएंगे विकास कार्य

 जलालपुर: विकास खण्ड क्षेत्र के दो प्रधानों के विरुद्ध मुसहर आवास में धांधली को लेकर हुई कार्रवाई से आक्रोशित प्रधान संघ ने  विकास कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया और सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी भी दिया है ।
  ब्लॉक प्रमुख जलालपुर के प्रतिनिधि संजीव सिंह और प्रधान संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को प्रधान जलालपुर ब्लाक पर पहुंचे और जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन खंडविकास अधिकारी को दिया।संजीव सिंह ने कहा कि मुसहरों के आवास के मामले मे पहले अधिकारियों ने मीटिगों मे कहा कि मुसहरों से पैसा लेकर उनका आवास समय से बनवायें।नहीं तो वह पैसा लेकर भाग जायेगा।और जब प्रधानों ने पैसा लेकर काम करवाया तो गांव में विरोधियों के शह पर मुसहर जिलाधिकारी के कार्यालय पर गये और बगैर किसी जांच के क्षेत्र एक प्रधान और एक प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने डीएम के निर्देश उठाकर चालान भेज दिया।प्रधान संघ अध्यक्ष श्री तिवारी और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि अब जिलाधिकारी अपने मातहतों के माध्यम से विकास कार्य करवायें।कोई प्रधान अब विकास कार्य नहीं करायेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।

Related

news 4609049902838906597

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item