डीएम के इस सख्त आदेश से मचा अधिकारियों में हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_537.html
जौनपुर। सफाई कर्मचारियों से कार्यालयों और आवासो पर साफ सफाई , बर्तन और कपड़े साफ करवाने वाले अफसरो को यह काम खुद करना पड़ेगा या जेबे से पैसा ढ़ीली करके करवाना पड़ेगा। अफसरो पर यह आफत डीएम के नये आदेश के कारण आया है। जिलाधिकारी का आदेश जारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एक सौ से अधिक सफाई कर्मचारी डीएम,एसडीएम,डीपीआरओ कार्यालय,एडीओ पंचायत कार्यालय, लखनऊ और वाराणसी स्थित विभाग के बड़े अफसरो के दफ्तरो और बंगलों पर तैनात किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गांवो में भ्रमण के दरम्यान गांवो में सफाई व्यवस्था बदत्तर देखकर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करना शुरू किया तो पता चला कि तमाम सफाई कर्मचारी बड़े अफसरो के यहां चाकरी कर रहे है। जिस पर डीएम ने कठोर कदम उठाते हुए आज से विभिन्न विभागो में तैनात सफाई कर्मचारियों की सम्बद्धता को समाप्त करके हुए गांवो में अपने तैनाती स्थल पर सफाई करने का आदेश आदेश दिया है साथ ही यह भी चेतावनी दिया है कि जो कर्मचारी गांव में साफ सफाई का कार्य नही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जायेगा।