अन्धे वृद्ध और उसके पुत्र को चौकी इन्चार्ज ने पीटा

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर पुलिस चौकी इन्चार्ज ने एक अन्धे वृद्ध को बुरी तरह से पीटा और विरोध करने पर उसके नाबालिग पुत्र को भी मार पीटा और थाने पर बैठाया। इसके बाद पुत्र का कही अता पता नहीं चल रहा है। उक्त घटना की जानकारी पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिया तो कार्यवाही का आस्वासन मिला है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव गृह, माहनिरीक्षक पुलिस परिक्षेत्र वाराणसी को भी अवगत कराया गया है। शिकारपुर ग्राम के समारूराम मौर्य पुत्र हनुमान प्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने घर से कुछ दूर पर एक व्यक्ति की जमीन अधिया पर जोतता है और वहीं अमरूद का पेड़ है। रामरूप पुत्र बनवासी उसके पुत्र राजेष्वर, मनोज व प्रदीप अमरूद तोड़ने लगे तो मेरी पत्नी ने रोका तब उक्त लोगों ने गाली देकर धमकी दिया।  इसके बाद उक्त अभियुक्तों के दबाब में  उसे षिकारपुर पुलिस चैकी पर इन्चार्ज और दो सिपाही बुलाये और उसे बुरी तरह से पीटने लगे और थाने पर बैठा लिया।   विरोध करने पर उसके पुत्र नीरज को भी कई बार पीटकर घायल कर दिया गया। तब से नीरज का कही अता पता नहीं चल रहा है। प्रार्थी व उसके परिवार को चैकी इन्चार्ज द्वारा सिपाहियों से धमकी दी जा रही है जिससे उसका परिवार भयभीत है। उक्त अन्धे व्यक्ति ने जिलाधिकारी से मांग किया कि चैकी इन्चार्ज तथा सिपाहियों द्वारा किये गये उत्पीड़न की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाय।

Related

news 3682248329732213249

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item