मारपीट के बाद पथराव, बाजार में भगदड़

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कजंगाव बाजार में बुधवार को एक   युवक को पुरानी रंजिश में दूसरे वर्ग के लोगों  मार पीटकर घायल कर दिया। जिसके  बाद दोनो वर्गों में जमकर पथराव हुआ। उक्त बाजार के निवासी प्रियांशु मोदनवाल पुत्र संतोष कुमार मोदनवाल का पांच दिन पहले अपने ही मुहल्ले के निवासी मसलाऊ के परिवार के लोगों से मारपीट हुई थी।जिसमे पुलिस ने 151 की कारवाई भी किया था।दोनों पक्षों में मंगलवार को सुलह हो गया था।बुधवार की सुबह प्रियांशु किसी काम से बाजार के पूर्वी छोर की तरफ गया था।वहां पर विपक्षियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दिया। प्रियांशु का सिर में गंभीर चोटे आई और  शरीर में भी कई जगह काफी चोट आयीं। मारपीट की जानकारी होते ही जब संतोष मोदनवाल मौके पहुंच गया। घटना के बाद दोनों त तरफ से पथराव होने लगा। पूरे बाजार में भगदड़ मच गई।लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर थाना प्रभारी मधुप कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।वहां के लोगो ने पथराव के बाद मसलाऊ, समीउल्ला, समीम, अलीउल्ला, तौसिम आदि को दोषी बताया। पुलिस कई लोगो को पकड़ थाने के आयी।

Related

news 2634446365887986566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item