धर्मांतरण करा रहे चार महिला, पांच पुरुष गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित चर्च में बुधवार सुबह उस समय तब अफरा-तफरी मच गई जब महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव और थानाध्यक्ष नेवढ़िया ने अपने पूरे दल बल के साथ पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चर्च में धर्मांतरण करा रहे चार महिला और पांच पुरुष भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।   चर्च से 11 पेटी बाइबिल, बुकलेट और लाउडस्पीकर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार को सुबह किसी ने जिले में धर्मांतरण होने की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दी थी।     पुलिस अधीक्षक की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष जौनपुर तारावती यादव व थानाध्यक्ष नेवढ़िया को तत्काल मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण को रोकने व दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।  इसके तुरंत बाद बुधवार सुबह लगभग आठ बजे पुलिस बल सरैया गांव स्थित चर्च पर पहुंचकर छापेमारी की।

Related

news 3615737095543977947

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item