ट्रक चालक के विरुद्ध झूठी सूचना पर मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_258.html
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास बुधवार को ट्रक लूटने की झूठी सूचना देने पर ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर केशवपुर बाजार स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बालू गिराने के बाद बालू का 70 हजार रुपया लेकर चालक ट्रक लेकर वापस लौट रहा था। ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दिया कि प्रसाद तिराहे के पास लगभग सवा नौ बजे रात बदमाशो ने ट्रक रुकवा लिया और उसे आजमगढ़ की तरफ मोड़ दिया। केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास चालक को नीचे उतार दिया और पैसा तथा ट्रक लेकर फरार हो गए थे। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक विजय बहादुर यादव निवासी ग्राम बरायी थाना केराकत ने पुलिस को बताया कि बिथार निवासी सुरेंद्र का 50 हजार रुपया उसके यहां बाकी था। ट्रक चालक ट्रक लूट की घटना बताकर उनको फंसाना चाह रहा था। ट्रक नम्बर यूपी 65 डीटी 1151 को साईनाथ पेट्रोल पम्प के पास खड़ा करके पुलिस को लूट की झूठी सूचना दिया। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ केराकत तिराहा से बीती रात ट्रक चालक द्वारा 100 नंबर को सूचना दिया कि मेरा ट्रक व 70 हजार रूपया बदमाशों ने असलहे के बल पर डरा धमका कर लूट लिया और आजमगढ़ की तरफ लेकर भाग गये। पुलिस ने ट्रक चालक विजय बहादुर यादव निवासी बरई थाना केराकत से पूछताछ करना शुरू किया । थोड़ी ही देर में हकीकत सामने आ गया । उसने बताया कि मैं यह ट्रक सेकंड हैंड केराकत के बगथरी के एक यादव से लिया ट्रक लेने की बात हो जाने पर यादव ने ट्रक में लगे 10 टायर खोलकर उसमें पुराना टायर डाल दिए थ। जिसके वजह से मैंने इनका 50 हजार रूपया रोक लिया था। इन्होंने कल शाम को मुझसे पैसा मांगने लगे मैंने कहा कि 25 हजार आज ले लीजिए और पैसे अगली चक्कर में दूंगा लेकिन इन्होंने मुझे लात घूंसा से मारकर मेरी ट्रक लेकर चले गए ।