क्रासिंग फांदते समय ट्रेन से कटकर मौत
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_164.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चैरा निवासी वर्षीय अशोक राम पुत्र मुनीर बीती केराकत बाजार से घर जाते समय रास्ते में रेलवे फाटक बंद था । लेकिन वे षराब के नशे में रेलवे क्रॉसिंग को फांदकर निकलने का प्रयास कर रहा था कि औरी डगरा के पास दिल्ली छपरा एक्सप्रेस सुहेलदेव ट्रेन की चपेट में आने से कट कर उसकी मृत्यु हो गई। मृत अशोक राम के पास दो पुत्र दो पुत्रियां हैं घर के लोगों को इसकी सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने लाश को घर लाकर बिना पुलिस को बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

