ठेकेदारी के लिए चरित्र सत्यापन डंप किये जाने से डीएम नाराज

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में आयुध कार्यालय तथा फॉर्म कीपर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  जिलाधिकारी ने चरित्र सत्यापन के लिए आए आवेदनों काी जॉच की। नौकरी हेतु चरित्र सत्यापन के आवेदन में सूरज कुमार राय पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार राय का आवेदन लंबित पाया गया, शेष सभी का चरित्र प्रमाण जारी किया जा चुका है। ठेकेदारी के लिए चरित्र सत्यापन के काफी पुराने मामले लंबित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उनकी तरफ से एक पत्र पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी तथा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को  चरित्र सत्यापन मैं शीघ्र रिपोर्ट लगाने के लिए प्रेषित करे। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को चरित्र सत्यापन के मामलों की समीक्षा की जाएगी।
    

Related

news 5844464886908037636

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item