नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार,नकली नोट छापने की मशीन बरामद
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_375.html
जौनपुर। जिले की गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफास करते हुए दो जालसाजो को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से नोट छापने की मशीन,कम्प्यूटर,पिंटर लेनिमेशन मशीन,100 रूपये 81 नकली नोट और 39 हजार पांच रूपये असली नोट बरामद हुआ है। नकली नोट छापने की भण्डाफोड़ होने से व्यापारियों व आम जनता में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे इसी बीच मुखवीर से सूचना मिला कि एक युवक नकली नोटो को मार्केट में चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर इरफान नामक युवक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलासी लेने पर इरफान अहमद के पास से 100 रुपये के 23 नकली नोट और मोबाइल समेत एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपित शमशाद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 100 रुपये के 58 नकली नोट समेत तकरीबन 38 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। बुधवार शाम चार बजे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों ही नकली नोट छापने के गैरकानूनी कार्य में पिछले काफी समय से लगे थे, जिन्हें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया। एसपी सिटी ने कहा कि पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही पूर्वांचल में नकली नोट के कारोबार से जुड़े कुछ और लोगाें की भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
उधर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले एक सप्ताह से हम लोग नोट छापकर छोटे छोटे बाज़ारो में चलाने का काम करते थे।