थाने के सामने लेट गई महिला
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_382.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव की एक महिला भूमि विवाद को लेकर रविवार को मारपीट के बाद परिजनों संग पहुंचकर थाने के सामने सड़क पर लेट गई। इसके चलते करीब 15 मिनट तक शाहगंज-खुटहन मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। उक्त गांव के करिया विश्वकर्मा का पड़ोसी हजारी विश्वकर्मा से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। करिया की पत्नी बच्चों के साथ थाने पहुंची और गेट के सामने सड़क पर लेट गई। दर्जनों लोग तमाशबीन हो गए। पुलिस महिला को समझा-बुझाकर थाने में ले गई। थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि वह थाने पर न आकर बाहर सड़क पर लेट गई थी। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।
