बदमाशों ने सराफा व्यवसायी की पिटाई कर लूट लिया आभूषण व पांच हजार रुपये

जौनपुर।  मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में रविवार को बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी की पिटाई कर आभूषण व पांच हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित व्यवसायी जहां एक बदमाश को पहचानने की बात कह रहा है वहीं पुलिस घटना का कारण लेन-देन का विवाद बता रही है।
मंगला सोनी की मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में सराफा की दुकान है। रविवार की सुबह नौ बजे मंगला सोनी मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में तकादा करने गये थे। पीड़ित के मुताबिक जगदीशपुर गांव की सीमा पर तीन लोगों युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। इनमें से एक को वह पहचानता है। तीनों ने उसकी पिटाई कर झोला छीन लिया। झोले में डेढ़ किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के आभूषण थे। जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिया। जाते-जाते उसके गले से सोने की चेन भी नोंच ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी। फ्रैक्चर की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मीरगंज ने बताया कि प्रथम²ष्टया मामला लेन-देन के विवाद का लगता है। व्यापारी से नामजद तहरीर लेकर छानबीन की जा रही है।

Related

news 8236404696594367008

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item