बैक लुटेरों की तलाश में लगातार पड़ रही दबिश

जौनपुर। मछलीशहर  के एक्सिस बैंक की शाखा से शनिवार को दिनदहाड़े 14.95 लाख की सनसनीखेज व दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का बुधवार को पांचवें दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं पा सकी। हालांकि पुलिस कुछ खास सुराग हाथ लगने और लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। सूत्रों का कहना है कि शक के दायरे में आए कुछ स्थानीय व जिले के कई अन्य शातिर लुटेरों के मोबाइल का पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की मदद से मछलीशहर में घटना के पहले से लेकर बाद में सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों में से कुछ संदिग्ध नंबरों को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस पर डाल दिया है। इसके अलावा लूटकांड के खुलासे में लगाई गई छह टीमें जिले के अतिरिक्त आस-पास के दूसरे जनपदों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस को ऐसे अपराधियों की तलाश है जो लूट की घटनाओं में पहले शामिल रहे हैं और जमानत पर जेल से बाहर हैं। सीओ विजय सिंह व कोतवाल पंकज पांडेय ने प्रमुख बैंकों के आस-पास चक्कर लगाते रहे। पुलिस बैंक के अगल-बगल हेलमेट लगाकर व मुंह पर मास्क लगाकर घूमने वालों पर विशेष निगाह रखे हुई थी।

Related

news 8814228557552956778

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item