रास्ते पर गेट लगाने के विरोध लगाया जाम

जौनपुर। मडियाहूं  क्षेत्र के बदौंवा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने से आक्रोशित ग्रामीण बुधवार की सुबह शीतलगंज-मोकलपुर मार्ग जाम कर दिए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया तथा अवरुद्ध रास्ते को भी लोगों को आने-जाने के लिए खुलवा दिया। शीतलगंज-मोकलपुर मार्ग पर स्थित बदौंवा गांव में लोगों को जाने के लिए पुराना रास्ता है। जिस पर गांव के ही वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कुछ महीने पहले गेट लगाकर ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो लेखपाल की आख्या पर जनहित में गेट खुलवा दिया गया। मंगलवार की रात में गेट में ताला लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में किया, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को सुबह रमेश चंद्र मिश्रा एडवोकेट, जोखू पांडे, गया प्रसाद व सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में शीतलगंज-मोकलपुर मार्ग पर बांस आदि रखकर जाम कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया तथा सार्वजनिक रास्ते को जनहित में खुलवा दिया। बाद में उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लिया।

Related

news 4145914700935465633

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item