खाद्य विभाग की टीम को देखकर दूध कारोबारियों में अफरा-तफरी

जौनपुर।  खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को बरईपार चौराहे पर छापेमारी कर दूध के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया। खाद्य विभाग की टीम को देखकर दूध कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मछलीशहर-बरईपार पड़ाव पर मंगलवार की सुबह दूध का नमूना लेना शुरू किया। एक दूध कारोबारी द्वारा गलत नाम पता बताने पर टीम ने उसको कोतवाली के सिपुर्द कर दिया। टीम को देखकर अफरा-तफरी मच गई। दूध का बाल्टा लिए विक्रेता इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने नगर में जाने वाले दूध विक्रेताओं को रोक कर नमूने लिये। खाद्य एवं औषधि विभाग मड़ियाहूं के अधिकारी सुनील द्विवेदी एवं शाहगंज के राजेन्द्र कुमार ने बताया की दूध के नमूने लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। दूध में बढ़ती मिलावट को देखते हुए शासन के निर्देश पर यह जांच की जा रही है। मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 5644961266040398227

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item