बंद रेलवे फाटक के अंदर दो पक्षों में बीच मारपीट, चार लोग जख्मी
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_737.html
जौनपुर। वाराणसी-जफराबाद रेलखंड पर रेलवे क्रासिग के बंद फाटक के अंदर
मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये। मारपीट
करने वालों ने ट्रैक पर संकेतक के तौर पर लाल झंडा लटकाकर लगाए गए लोहे के
राड को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया।
जलालगंज व त्रिलोचन महादेव रेलवे स्टेशनों के मध्य फाटक नंबर-28 (सी) डाउन लाइन जौनपुर से वाराणसी की तरफ जाने वाली एक ट्रेन के लिए बंद था। अपलाइन पर रेलवे कर्मियों ने लोहे के दो राड में लाल झंडा सतर्कता के तौर पर लगा रखा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे गेट के नीचे से बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुई। जो थोड़ी देर में मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान अपलाइन पर ट्रेन के आने का सिग्नल हो गया। मारपीट में अपलाइन में लगे लाल झंडे को निकालकर लोहे के राडों को एक पक्ष ने अपना हथियार बना लिया और एक युवक का सिर फटने से लहूलुहान हो गया। बीच ट्रैक पर खूनी संघर्ष से भगदड़ मच गई। डाउन लाइन पर ट्रेन आती देख लोग ट्रैक से हट गए। इसी दौरान अपलाइन पर भी ट्रेन आ गई। मारने वाले पक्ष के युवक मौका पाकर वहां से भाग गए। कुछ देरबाद पास के गांव से जख्मी युवक के पक्ष के लोग आ गए। दोनो पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण होने से दोबारा टकराव की आशंका बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आयी। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि लाल झंडा लगा राड निकालने के कारण यदि ट्रैक पर ट्रेन आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।