ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

जौनपुर।  रामपुर ब्लाक के राईपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि नवगठित ग्राम पंचायत में जिन पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। उनसे 30 से 40 हजार रुपये तक की जबरन वसूली की जा रही है। नवगठित ग्राम पंचायत में अपात्रों को भी आवास दिया गया है जबकि कई पात्रों का चयन आवास के लिए इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वह सुविधा शुल्क देने में असमर्थ थे। ग्रामसभा में करीब 85 फीसद लोगों को शौचालय नहीं दिया गया। जिन 15 फीसद लोगों को दिया गया उनसे तीन से चार हजार रुपये की वसूली की गई है। जिसमें ज्यादातर शौचालय ग्रामवासियों द्वारा खुद से पांच से 10 वर्ष पूर्व बनवाया गया है। इस मौके पर आनंद मिश्र, राजीत मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, कृपाशंकर पासी, रामशिरोमणि गौतम, गिरधारी राजभर, श्रीराम गौतम, राजेश यादव आदि मौजूद थे।

Related

news 2360023193903099024

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item